संवाददाता, फरवरी 14 -- कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में दो आरोपियों ने शुक्रवार को कोर्ट सरेंडर कर दिया। दोनों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। जौनपुर जिले में वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स के जरिए करीब 42 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। जांच में पुष्टि होने पर 21 नवंबर को ड्रग इंस्पेक्टर ने 12 फर्म संचालकों के अलावा शुभम और भोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद सहारनपुर की फर्म वान्या इंटर प्राइजेज के जरिए भी चार फर्मों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। यहां अब तक कुल 23 आरोपी बनाए जा चुके हैं। इनमें भोला को छोड़कर एक सप्ताह पहले 22 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। उसके बाद से ही इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है। दबाव के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.