लखनऊ, जून 17 -- बहुचर्चित कोडीन कफ सिरप कांड में एक लाख के इनामी व मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और उसके साथी वरुण सिंह, गौरव जायसवाल को यूपी एसटीएफ ने भगोड़ा घोषित किया है। दुबई में बैठे तीनों आरोपी कुर्की, लुक आउट नोटिस और कोर्ट से कई बार एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी हाजिर नहीं हुए। इसके बाद एसटीएफ के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तीनों के खिलाफ मुकदम दर्ज कराकार भगोड़ा की कार्रवाई कराई है। एसटीएफ के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक शुभम गिरोह का मास्टरमाइंड है। वह वाराणसी जनपद की सिगरा कॉलोनी का रहने वाला है। वरुण आदमपुर प्रहलादघाट के कायस्थ टोला का है, जबकि गौरव जायसवाल पियरी भुलेटन चौक का निवासी है। आरोपियों के खिलाफ आठ अप्रैल 2024 को धखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में सुशांत गोल्फ सिटी था...