आजमगढ़, मई 1 -- मार्टीनगंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी बरदह थाना क्षेत्र के नरवें गांव निवासी विकास सिंह की 50.90 लाख की संपत्ति शुक्रवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने फ्रीज कर दी। उसने अवैध कमाई से गांव में मकान बनवाने के साथ ही लखनऊ में फ्लैट बुक कराया था। यह भी पढ़ें- बिहार में शराबबंदी के बीच बढ़ता सूखे नशे का जालसाइबर थाना की पुलिस की जांच साइबर थाना की पुलिस की जांच में उसकी अवैध संपत्ति और कारोबार के नेटवर्क की जानकारी हुई थी। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसकी संपत्ति फ्रीज की है। बरदह थाना क्षेत्र के नरवें गांव निवासी विकास सिंह कोडीन कप सिरप की सप्लाई करने का आरोपी है। उसके विरुद्ध दीदारगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।मामले की विवेचना साइबर थाना की पुलिस मामले की विवे...