संवाददाता, फरवरी 13 -- कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई के मामले में जेल में बंद पटकापुर निवासी विनोद अग्रवाल पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। गुरुवार को कानपुर आई वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक विनोद अग्रवाल की सिविल लाइंस, चकेरी, जाजमऊ में पांच संपत्तियों को फ्रीज किया है। इनकी अनुमानित कीमत 5.18 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आईसीआईसीआई बैंक का एक खाता भी फ्रीज किया गया है। इसमें 37 लाख रुपये हैं। पुलिस के मुताबिक, ये संपत्तियां विनोद अग्रवाल ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की काली कमाई से अर्जित की हैं। संपत्ति का ब्योरा एक महीने में ट्रिब्यूनल को न देने पर कुर्की की जाएगी। वाराणसी सारनाथ के एसीपी विदूष सक्सेना गुरुवार को पुलिस फोर्स के साथ शहर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सारनाथ में क्षेत्रीय ड्रग इंस्पेक्टर ने कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.