कोडीनयुक्त कफ सीरप जब्त, कारोबारी फरार
सहरसा, जून 14 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अगरेल टोला में छापेमारी कर 50 बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित मनीष कुमार फरार हो गया। अपर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में घर की तलाशी के दौरान करीब पांच लीटर कफ सिरप जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार मनीष कुमार पूर्व में भी नशीले पदार्थ और शराब से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। वहीं महुआ खिलाहा निवासी ध्रुव ऋषिदेव को करीब तीन लीटर महुआ देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि कफ सिरप जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। यह भी पढ़ें- कफ सिरप के साथ गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.