पूर्णिया, जुलाई 13 -- रूपौली, एक संवाददाता। नगर पंचायत रूपौली कार्यालय के समीप एसएच-65 पर वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप की 82 बोतलों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीरप की खेप ले जा रही एक बाइक भी जब्त कर ली है। पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, कुरसेला थाना क्षेत्र के दो युवक बाइक से कोडीनयुक्त कफ सिरप की खेप लेकर गिद्दा गांव जा रहे थे। इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 100 एमएल की 82 बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप बरामद की गई। यह भी पढ़ें- Madhubani News: विदेशी करेंसी व नशीली दवाओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कु...