बस्ती, जनवरी 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री में नामजद आरोपी फार्मा संचालक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी पंकज कुमार की धरपकड़ के लिए एक टीम वाराणसी में डेरा जमाए हुई थी। गुरुवार को पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में धरपकड़ की जानकारी देते हुए एएसपी श्यामकांत ने बताया कि आरोपी पंकज से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। पुलिस उस पर भी काम कर रही है। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। एएसपी के अनुसार गणपति फार्मा का मालिक आरोपी पंकज कुमार का पता मुकदमे में पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के हडिया चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर के पास दर्ज था। जब उसे पकड़ने के लिए पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि वह फार्म रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए पते पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.