सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सुरसंड । भिट्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा गांव में एसएसबी और भिट्ठा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उक्त गांव निवासी योगी मुखिया के पुत्र विनय कुमार उर्फ विक्रम मुखिया को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 150 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप एवं नशा के उद्देश्य से उपयोग की जाने वाली 64 टैबलेट बरामद की गई है। पुलिस ने जब्त किए गए सभी नशीले पदार्थों को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.