प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। इलाहाबाद सांसद उज्जवल रमण सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में कोडिन कफ सिरप का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में जहरीली कफ सिरप से हुई मौतों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद उज्जवल रमण सिंह ने लोकसभा में कहा कि जिन परिवार के बच्चों की मौत हुई है, सरकार उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दे। इस प्रकरण में सीबीआई जांच करा कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। इस प्रकरण में ऐसी कार्रवाई हो जो देश में नजीर बनें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.