कोडिन कफ सीरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
सहरसा, अगस्त 21 -- पतरघट, एक संवाददाता। पुलिस ने कोडिनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने नौ कार्टन में रखी 1444 बोतल कफ सिरप के साथ दो चारपहिया वाहनों को जब्त करते हुए चार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मधेपुरा आदर्श नगर वार्ड आठ निवासी ललटू कुमार उर्फ शैशव कुमार, पटुआहा निवासी डब्लू कुमार यादव, आलमनगर फुलौत निवासी रौशन कुमार और मधेपुरा निवासी पुकार आनंद शामिल हैं। मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने पतरघट थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।
गिरफ्तारी की जानकारी बताया कि बुधवार रात पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार को सूचना मिली कि अतलखा-मधेपुरा मार्ग से उजले रंग की स्कॉर्पियो में अवैध सामान लेकर तस्कर पतरघट की ओर भाग रहे हैं। अन्य थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर विशनपुर हाट के समीप संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.