प्रयागराज, अप्रैल 25 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं ब्लॉकचेन पर केंद्रित दो दिवसीय कोडिंग हैकाथॉन 'कोडब्लॉक-2026' का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि भारत स्टार्ट-अप्स का देश है। देश के युवा, जनरेशन जेड, कुछ नया करने से डरते नहीं हैं, इसलिए उनमें क्षमता है कि वे देश को न सिर्फ अपनी बल्कि दुनिया की जरूरतों को पूरा करने लायक बना सकें। विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि स्वयं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के नाते वह समझती हैं कि युवा प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए ऐसे आयोजनों का कितना महत्व है। उन्होंने कहा कि कोडिंग सिर्फ एक विज्ञान नहीं बल्कि एक कला भी है, क्योंकि इसकी कल्पना की जाती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.