बिजनौर, जून 10 -- गांव कोड़ीपुरा के ग्रामीणों ने गांव में पेयजल आपूर्ति, सामुदायिक शौचालय, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति तथा ग्राम पंचायत में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर एसडीएम को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत करीब 18 माह पूर्व गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक शौचालय की बदहाल हालत है। शौचालय में पर्याप्त पानी और नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं है, जिससे उसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी गांव में सफाई कर्म...