घाटशिला, मार्च 10 -- गालूडीह। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत उल्दा पंचायत के कोड़ासाई गांव में ग्रामीणों के सहयोग से रविवार से 16 प्रहर व्यापी राधा कृष्णा युगल नाम संकीर्तन शुरू हुआ। कीर्तन को लेकर शनिवार शाम को गंध दिवस के साथ पूजा अर्चना की गई। मंगलवार को दधी उत्सव के साथ संकीर्तन का समापन होगा। संकीर्तन में छह कीर्तन संप्रदाय मंडली शामिल हुए हैं। इनमें केन्दाडीह के पवन दास संप्रदाय, बडाखुशी कीर्तन संप्रदाय, कागजपाल महिला संकीर्तन सम्प्रदाय, सुखसारी महिला सम्प्रदाय कीर्तन मंडली और नित्यानंद महाप्रभु कीर्तन सम्प्रदाय, खड़ियाडीह कीर्तन संप्रदाय शामिल हैं। सभी कीर्तन मंडली बारी-बारी से कीर्तन कर रहे हैं। मंगलवार को कीर्तन समापन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...