बलरामपुर, फरवरी 28 -- ललिया संवाददाता। विधानसभा तुलसीपुर क्षेत्र के कोड़री कस्बा निवासी बजरंगी गुप्ता की दुकान में आग लगने से हुए नुकसान पर क्षेत्रीय विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। बीती रात दुकान में लगी आग से भारी क्षति हुई थी। शनिवार सुबह विधायक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का हालचाल जाना। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि अचानक हुई इस अग्निकांड की घटना से एक परिवार की आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ा है, जो अत्यंत दुःखद है। उन्होंने पीड़ित बजरंगी गुप्ता एवं उनके परिजनों से विस्तार से बातचीत कर घटना की जानकारी लेका उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने संबंधित विभागीय उच्चाधिकारियों से वार्ता कर क्षति का शीघ्र आकलन कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि शासन की ओर से नियमानुसार अहेतुक सहायता राशि दिलाने के लिए हर संभव प...