सीवान, जनवरी 3 -- मैरवा, एक संवाददाता। कोड़रा में पावर ग्रिड बनने को लेकर ग्रामीणों ने अपना विरोध जताया है। शुक्रवार को सैकड़ो किसानों व ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर सीओ राहुल कुमार को आवेदन देकर निर्माण नहीं करने का गुहार लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे बंजर या खाली स्थान का चुनाव करे जहां खेती प्रभावित न हो। ग्रामीणों ने कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन ऐसा विकास हमें स्वीकार नहीं जो हमारे बच्चों का भविष्य और हमारी पुश्तैनी जमीन छीन ले जाए। सरकार को वैकल्पिक स्थानों पर विचार करना चाहिए। गांव की अधिकांश आबादी अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह कृषि और पशुपालन पर निर्भर है। पावर ग्रिड के निर्माण से उपजाऊ भूमि अधिग्रहित हो जाएगी. जिससे छोटे और सीमांत किसान पूरी तरह भूमिहीन हो जाएंगे। किसानों ने तकनीकी पहलुओं पर चिंता जताते हु...