कोडरमा होकर चलेगी झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
कोडरमा, मई 19 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोडरमा-पारसनाथ-गोमो रेलखंड के रास्ते वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। इससे कोडरमा समेत आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।इस संबंध में जानकारी देते हुए मनीष सौरभ, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल ट्रेन का परिचालन 22 मई 2026 से 26 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार किया जाएगा। वहीं वापसी दिशा में खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 मई 2026 से 28 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार होगा। रेलवे के इस निर्णय से कोडरमा, पारसनाथ, गोमो और आसपास के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.