कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा होकर कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा। एक मार्च को कोयंबटूर से धनबाद के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो फरवरी को इस ट्रेन को चलाने की घोषणा की थी। एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरई से इस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन को गोमो, पारसनाथ और कोडरमा गया होकर ही चलाने की तैयारी है। ट्रेन के नंबर के अनुसार यह ट्रेन सुपरफास्ट के रूप में चलेगी। धनबाद से काटपाड़ी जाने के लिए बेहतर विकल्प बनेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस में सिर्फ नन एसी स्लीपर बोगी ही जोड़ी जाएगी। ट्रेन धनबाद से हर सोमवार और कोयंबटूर से हर गुरुवार को चल सकती है। ट्रेन नियमित रूप से कब से चलेगी इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.