कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कोडरमा मार्ग से किया जाएगा। यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने दी। उन्होंने बताया कि साबरमती-आसनसोल-साबरमती एवं प्रयागराज-खड़गपुर-प्रयागराज के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके तहत साबरमती-आसनसोल स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 17 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक चलेगी। वहीं आसनसोल-साबरमती स्पेशल प्रत्येक रविवार को 19 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक संचालित होगी।इसी प्रकार प्रयागराज-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जबकि खड़गपुर-प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 15 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.