कोडरमा, जून 1 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत रुपसा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण भुवनेश्वर और नई दिल्ली के बीच संचालित राजधानी एक्सप्रेस तथा नीलांचल एक्सप्रेस के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार जून माह में विभिन्न तिथियों पर ये ट्रेनें एक से दो घंटे तक विलंब से चलेंगी। इससे कोडरमा सहित मार्ग के यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का समय अवश्य जांचने की सलाह दी गई है।

इन तिथियों में विलंब से चलेंगी ट्रेनें 1 जून - 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस : 60 मिनट विलंब 2 जून - 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस : 90 मिनट विलंब 4 एवं 5 जून - 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस : 60 मिनट विलंब 6 जून - 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस : 120 मिनट विलंब 7 ज...