कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा-गयाजी रेलखंड के बीच पड़नेवाले पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण लगभग अंतिम चरण में है। इसके निर्माण को लेकर ब्रिज पर गर्डर चढ़ाया जाना है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोडरमा-गया लाइन पर पावर ब्लॉक लिया जाना है। इसको लेकर रेलवे की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार अर्थात 13 फरवरी से 15 दिनों तक कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित रह सकती है। इसको लेकर रेलवे की ओर से बताया गया है कि इस दौरान कुछ ट्रेनें देर से चलेंगी तो कुछ को संशोधित कर चलाया जाएगा। अर्थात कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित जगह से पहले ही रोक दी जाएंगी। इसको लेकर रेलवे की ओर से यात्रियों से आग्रह किया गया है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की पूरी जानकारी रख लें। नोट: हेडिंग लगाकर खबर को...