कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए गोमो-कोडरमा मार्ग से एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गोमती नगर-मालतीपाटपुर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 26 फरवरी से 26 मार्च तक संचालित होगी। वहीं, मालतीपाटपुर-गोमती नगर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 28 मार्च 2026 तक चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से कोडरमा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से समय पर टिकट आरक्षण कराने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.