कोडरमा स्टेशन पर शराब के साथ युवक गिरफ्तार
कोडरमा, जून 20 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कोडरमा ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-2 पर प्रतिबंधित सामान की जांच के दौरान एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान एक काले रंग का पिठू बैग लिए संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नितिश कुमार (22 वर्ष), पिता कर्मचारी यादव, निवासी कुशा, थाना नरहट, जिला नवादा (बिहार) बताया। संदेह के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली गई। जांच में बैग से 18 कैन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर (प्रत्येक 500 मिलीलीटर) तथा 750 मिलीलीटर की एक बोतल मैजिक मोमेंट बरामद हुई। बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत 3,520 रुपये बताई गई है। आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार युवक एवं जब्त शराब को आगे की कानूनी प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.