कोडरमा, अप्रैल 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा स्टेशन पर लाखों की लागत से लगायी गई वाटर वेंडिंग मशीन फिलहाल शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। इसके लगने पर यात्रियों को भी लगा था कि कोडरमा स्टेशन पर पानी की कमी इसे लगते ही पूरी हो जाएगी। फिलहाल इन मशीनों के कबाड़ होता देख यात्रियों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। साथ ही यात्रियों को 24 घंटे कम दाम पर शुद्ध पानी देने का रेलवे का दावा भी पानी में बह गया। कोडरमा स्टेशन के कुछ यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म के दुकानदारों को लाभ देने के लिए कोडरमा स्टेशन पर इन मशीनों की देखरेख करनेवाले ही इसे कंडम करने में अहम रोल निभाए हैं। फिलहाल कोडरमा स्टेशन पर रेल नीर भी नहीं मिल रहा है। स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर संचालित दुकानदार साधारण बोतलों के भी 20 रुपये वसूल रहे हैं।मालूम हो कि कोडरमा स्टेशन पर करीब 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.