कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ ने एक पॉकेटमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि निरीक्षक प्रभारी कोडरमा के आदेशानुसार सुशील कुमार कोडरमा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे से कोडरमा स्टेशन की निगरानी कर रहे थे। निगरानी के क्रम में कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर सियालदह- जम्मूतवी एक्सप्रेस में संदिग्ध दिखाई दिया। इसकी सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम व पता मो. मुन्ना आजाद, उम्र 65 वर्ष, ग्राम- बारा गुरारु, पोस्ट-गुरारु, थाना-गुरारू, जिला-गयाजी (बिहार) बताया। 1200 नगद, एक गेट पास तथा आधार कार्ड का फोटो कॉपी आदि बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.