कोडरमा, नवम्बर 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां तीन लड़कियां आपस में भिड़ गईं। इस झगड़े को देखकर एक यात्री ने अपने मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। जानकारी के अनुसार, दो लड़कियां एक तीसरी लड़की का मोबाइल छीनने का प्रयास कर रही थीं। इस दौरान स्टेशन पर काफी भीड़ जमा हो गई और तमाशा देखने वालों की संख्या बढ़ गई। झगड़े के दौरान एक लड़की का कहना था कि जिस लड़की का मोबाइल छीनने का प्रयास किया जा रहा था, वह सुबह 4:00 बजे अपने घर से निकली थी। वहीं दूसरी ओर, लड़कियों ने आरोप लगाया कि वह लड़की किसी युवक के साथ भागने की फिराक में है और उनका दावा था कि मोबाइल से लड़की के घर का नंबर निकालकर उन्हें सूचना दी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, वह लड़की कोसमाडीह की रहने वाली है और लड़का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.