कोडरमा, अप्रैल 25 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा समेत धनबाद रेलमंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में धनबाद- पारसनाथ- कोडरमा रेल खंड के साथ कोडरमा स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान में 261 बे टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इस अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस दौरान उनसे एक लाख, छह हजार, 430 रूपए जुर्माने राशि वसूली गई। यह जानकारी मनीष सौरभ, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने दी है। यह भी पढ़ें- अभियान में 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 77505 रुपए जुर्माना वसूला यह भी पढ़ें- टिकट चेकिंग अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.