कोडरमा स्टेशन के भवन निर्माण में लाएं तेजी: सीसीएम
धनबाद, जुलाई 21 -- धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे के सीसीएम (पैसेंजर सर्विसेज) दिलीप कुमार ने कोडरमा स्टेशन पर नए भवन के निर्माण में तेजी का आदेश दिया। वे सोमवार को सीनियर डीसीएम मनीष सौरभ सहित मुख्यालय स्तरीय स्टेशन इम्प्रूवमेंट ग्रुप के सदस्यों के साथ कोडरमा पहुंचे। कोडरमा और पारसनाथ स्टेशन का निरीक्षण किया। यात्री सुविधा, स्वच्छता, आधारभूत संरचना तथा परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता मानकों को बनाए रखने, सुरक्षा संबंधी प्रावधान के पालन और स्टेशन संचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम व व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.