कोडरमा, मार्च 27 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा रेलवे स्टेशन का इलाका इन दिनों ठगों और उच्चकों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। यहां सक्रिय गिरोह दूर-दराज से आने वाले भोले-भाले यात्रियों को निशाना बनाकर उनसे पैसे और सामान की ठगी कर रहा है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद भी न तो रेलवे की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है और न ही स्थानीय पुलिस की ओर से स्टेशन के आसपास गश्त बढ़ाई गई है। ताजा मामला शुक्रवार का है। अजमेर-सियालदह ट्रेन से जयपुर से लौट रहे गिरिडीह जिले के घोड़थंबा निवासी विकास कुमार ठगी का शिकार हो गए। विकास पिछले दस वर्षों से जयपुर में काम कर रहे हैं और रामनवमी के अवसर पर अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कोडरमा स्टेशन पर उतरते ही दो युवक उनके पीछे पड़ गए। दोनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.