कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लावारिस बैग से अंग्रेजी शराब बरामद
कोडरमा, जून 3 -- कोडरमा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कोडरमा रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में रखे बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि आरपीएफ गश्ती दल कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार एवं पांच पर नियमित गश्त कर रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म के हावड़ा छोर के अंतिम हिस्से में दो काले रंग के बैग संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले।गश्ती दल ने आसपास मौजूद यात्रियों से बैग के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उस पर अपना दावा नहीं किया। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने 25 हजार के 147 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद इसके बाद संदेह के आधार पर बैग की जांच की गई, जिसमें विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.