कोडरमा स्टेशन के पास गयाजी निवासी निजी बैंककर्मी की ट्रेन से गिरकर मौत
कोडरमा, जुलाई 6 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर गयाजी-कोडरमा रेलखंड पर मिले युवक के शव की पहचान बिहार के गया निवासी 27 वर्षीय तुषार कुमार के रूप में हुई है। तुषार कुमार, मदन मोहन कुमार के पुत्र थे और गया के राजेंद्र पथ, तेलबिगहा के रहने वाले थे। वह गया स्थित एक निजी बैंक (आईडीएफसी) में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, तुषार रविवार को बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका। कोडरमा आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने प्रारंभिक अनुमान जताया है कि तुषार संभवतः ट्रेन के दरवाजे पर हेडफोन लगाकर खड़े थे और संतुलन बिगड़ने के कारण चलती ट्रेन से गिर गए। घटना कोडरमा स्टेशन से कुछ दूरी पर लॉ कॉलेज के पीछे हुई बताई जा रही है। घटनास्थल से तुषार का मोबाइल फोन और हेडफोन भी बरामद किया गया है। पुलिस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.