कोडरमा से शराब पीकर बिहार जा रहे पांच लोग गिरफ्तार
कोडरमा, जून 28 -- कोडरमा। पहले कोडरमा में जमकर शराब पी। इसके बाद बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे, मगर जांच चौकी पर सभी पुलिस क हत्थे चढ़ गए। मालूम हो कि सीमा पर स्थित समेकित जांच चौकी पर चेकिंग के दौरान विभिन्न वाहनों से शराब के नशे में सफर कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी लोग कोडरमा से शराब पीकर बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम जो चौकी पर जांच कर रही थी, सभी को नशे की हालत में पाया। तलाशी के दौरान पांच यात्रियों को नशे में टुन्न पाया गया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.