कोडरमा से बिहार भेजी जा रही शराब की खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
कोडरमा, जुलाई 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा से भारी मात्रा में बिहार भेजी जा रही शराब की बड़ी खेप चेकपोस्ट पर जब्त की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 66 पेटी (594 लीटर) विदेशी शराब से लदी पिकअप वैन भी जब्त की है। मौके से शराब की खेप लेकर जा रहे झुमरीतिलैया के दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।जब्त पिकअप वैन से 66 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 594 लीटर बताई गई। इसके बाद वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया निवासी अभिजीत कुमार (22 वर्ष), पिता राजेश गुप्ता तथा बंटी कुमार (22 वर्ष), पिता देवनंदन सिंह, गांधी स्कूल रोड, झुमरीतिलैया, कोडरमा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उसे कोडरमा में पहले से शराब से लदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.