कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। त्योहारी मौसम में चोर-उचक्कों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी कड़ी में कोडरमा रेलवे स्टेशन पर एक महिला के बैग से करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 15 मार्च की बताई जा रही है, जबकि इसकी सूचना 17 मार्च को रेल थाना में दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्माटांड़ निवासी जितेंद्र पासवान अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से टाटानगर जाने के लिए कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने उनकी पत्नी के लेडिस बैग का चैन खोलकर अंदर रखा छोटा बैग पार कर दिया, जिसमें सोने-चांदी के जेवर रखे हुए थे।पीड़ित जितेंद्र पासवान ने रेल थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर, घटना के बाद ...