कोडरमा, अप्रैल 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम जेपीएससी पीटी परीक्षा देने जा रहे कोडरमा के एक युवक के साथ बरही में लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आई है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। पीड़ित धीरज कुमार कोडरमा थाना क्षेत्र के शिव मुहल्ला के निवासी है। वह बस से बरही पहुंचा और वहां से डुमरी जाने के लिए बरही चौक पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार चार युवक उसके पास पहुंचे और खुद को परीक्षार्थी बताते हुए डुमरी जाने की बात कही। धीरज उनके झांसे में आकर कार में बैठ गया। रास्ते में आरोपियों ने चाकू का भय दिखाकर उससे लगभग Rs.2000 नकद, सोने की चेन, अंगूठी के अलावा पर्स और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद बदमाशों ने उसे तिलैया ओवरब्रिज के पास छोड़कर फरार हो गए। बताया कि सभी बदमाशों के पास चाकू था...