कोडरमा से चोरी की तीन बाइक इचाक से जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
कोडरमा, अप्रैल 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने चोरी की तीन बाइक हजारीबाग के इचाक से जब्त की है। साथ ही एक आरेापी को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि तिलैया थाना क्षेत्र से तीन बाइक की चोरी हुई थी। पुलिस ने जांच का दायरा आगे बढ़ाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति आयुष कुमार, पिता सुनील प्रसाद मेहता, डाढहा, थाना इचाक, जिला हजारीबाग को हिरासत में लिया। उसने चोरी में संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा कि तीन साथियों के साथ तिलैया एवं डोमचांच में मोटरसाईकिल चोरी की है। तिलैया बाजार से चोरी तीनों मोटरसाईकिल को खपाने के लिए बाबूगांव, हजारीबाग में रखा गया है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और तीनों बाइक को बरामद किया किया। इधर, आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.