कोडरमा, जनवरी 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेल यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत धनबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के लगभग 400 बोगियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को ट्रेनों में होने वाली चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं से राहत मिलने की उम्मीद है। धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो जंक्शन, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा और गया जंक्शन होकर चलने वाली ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। उत्तर रेलवे में इस प्रणाली के सफल परीक्षण के बाद अब इसे धनबाद रेल मंडल में भी लागू किया जा रहा है। धनबाद रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक सह पीआरओ मोहम्मद इबकाल ने बताया कि मंडल से खुलने वाली ट्रेनों के लगभग 400 कोचों में सीसीटीवी कैमरे ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.