कोडरमा, अप्रैल 7 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के आह्वान पर नौ अप्रैल को एक वैश्विक कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है। इसमें भारत समेत विश्व के 108 देश के 6 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ निर्धारित समय में एक स्वर में नमस्कार महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर सकल जैन समाज के तत्वावधान में श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर झुमरीतिलैया में गुरुवार को प्रातः 8.01 से 9. 36 तक नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप का कार्यक्रम होगा। सभी समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विश्व शांति और प्राणी मात्र के कल्याण के लिए नवकार महामंत्र जाप के इस पवित्र आयोजन में सहभागिता करने के लिए ने समाज ने आ...