कोडरमा, फरवरी 7 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कोडरमा समेत धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। यह अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया। जांच अभियान के दौरान कुल 814 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। अभियान के परिणामस्वरूप संबंधित यात्रियों से कुल 4,81,825 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। साथ ही पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म में प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.