कोडरमा, मार्च 31 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मासूम बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी ने यात्री टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक टोटो बासोडीह से गोविंदपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही टोटो पोखरडीहा मोड़ के पास पहुंचा, पीछे से तेज गति में आ रही एक एसयूवी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो पर सवार यात्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान सुनील प्रसाद यादव (46 वर्ष, ग्राम बाद), सोनी कुमारी (35 वर्ष, ग्राम पोखरडीहा) तथा उनके दो बच्चे दिलखुश कुमार (8 वर्ष) और पीहू कुमारी (4 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.