कोडरमा, जुलाई 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा सदर अस्पताल में जुड़वा बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। महिला की पहचान संजू देवी 20 साल, पति जितेंद्र तूरी, बेड़ोकला, बरकट्ठा, हजारीबाग के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि संजू को सोमवार को दिन के करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा के बाद उसे सदर अस्पताल कोडरमा लेकर आए थे। इसके बाद परिजन कागज बनाने में शाम छह बजे तक लगे रहे। भर्ती कराने के बाद शाम करीब सात बजे संजू देवी ने जुड़वा बच्ची को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार, इसके बाद ओटी से प्रसूता को निकाला गया। देर रात प्रसूता को ऑपरेशन की जगह से खून निकलने लगा। परिजनों का कहना है कि वे लगातार ड्यूटी में मौजूद नर्स और कर्मियों से प्रसूता को देखने की गुहार लगाते रहे, मगर एक भी नर्स और कर्मी उसे देखने के लिए नहीं पहुंचे। परिजनों के अनुस...