रांची, सितम्बर 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कोडरमा एवं गिरिडीह से आए दर्जनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई रांची महानगर अध्यक्ष सतीश केशरी के नेतृत्व में एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं एनएसयूआई झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने नए सदस्यों का पुष्पमाला एवं एनएसयूआई का पट्टा पहनाकर संगठन में स्वागत किया तथा उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई। प्रभात कुमार, पप्पू राणा, यमुना राणा, विशाल कुमार, मनजीत राय, राहुल कुमार, अमित कुमार सहित दर्जनों युवाओं ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण करते हुए छात्र हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठन के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस और एनएसय...