कोडरमा में 955 ने किया लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन, 622 हुए पास
कोडरमा, जुलाई 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड सरकार की पहल पर ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने के अभियान के तहत कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित विशेष शिविरों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में लगाए गए शिविरों में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कुल 955 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट में 622 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 170 अभ्यर्थी असफल हुए। शेष आवेदक ऑनलाइन परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इधर, मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित प्रोजेक्ट भवन, रांची में मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के चयनित लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए गए। कोडरमा में आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.