कोडरमा में 65 प्रतिशत धान रोपा का कृषि विभाग ने किया दावा
कोडरमा, अगस्त 18 -- कोडरमा। कोडरमा जिले में शुरुआती में मॉनसून में बेहतर बारिश नहीं रहने के कारण खरीफ फसल के आच्छादन के रफ्तार काफी धीमी थी। अब हल्की बारिश के बाद कृषि विभाग की ओर से यह दावा किया गया है कि जिले में करीब 65 प्रतिशत धान की रोपनी हो गई है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 17 हजार हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 10 हजार 885 हेक्टेयर भूमि पर धान का आच्छादन हो गया है। जबकि जिले में 88 प्रतिशत मक्का का आच्छादन हो गया है। मोटा अनाज भी 79 प्रतिशत व दलहन का आच्छादन भी 69 प्रतिशत हुआ है। जिले में खरीफ फसल का 70 प्रतिशत आच्छादन हो गया है। इस वर्ष 41 हजार 925 हेक्टेयर भूमि पर फसल लगाने का लक्ष्य है, जिसके विरूद्ध अभी तक 29 हजार 280 हेक्टेयर भूमि पर फसल लगाया जा चुका है। अगस्त माह में अभी तक 118.6 मीमी बारिश हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.