कोडरमा, जुलाई 22 -- झुमरी तिलैय। कोडरमा जिला में 20वीं झारखंड राज्यस्तरीय सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन 24 जुलाई से आयोजित की गई। यह चैंपियनशिप 26 जुलाई तक चलेगा। इसको लेकर बुधवार की शाम एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें बताया आरपीवाई ग्लोबल स्कूल चाराडीह परिसर में उक्त चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें राज्यभर के करीब 400 खिलाड़ी शामिल होंगे। यह आयोजन कोडरमा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, सचिव अमित कुमार, उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...