कोडरमा, अप्रैल 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम । कोडरमा में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रशिक्षु डीएफओ मोहित बंसल के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध ढिबरा (माइका) से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। जब्त वाहन में करीब 1500 किलोग्राम माइका लोड पाया गया, जिसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। इस मामले में वन विभाग ने तीनतारा, कोडरमा निवासी तुलसी साव (पिता बासुदेव साव) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी अब भी चुनौती बनी हुई है। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.