कोडरमा, अप्रैल 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा नगर पंचायत की ओर से 1.26 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन जॉगर्स पार्क शुरुआत से ही विवादों में घिर गया है। पर्याप्त जमीन नहीं होने के बावजूद योजना को दो हिस्सों में बांटकर कार्य कराया जा रहा है, जिससे इसके मूल उद्देश्य पर ही प्रश्नचिह्न लग गया है। जानकारी के अनुसार, पार्क का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा एक स्थान पर विकसित किया जा रहा है, जबकि शेष भाग ट्रांसफॉर्मर के समीप बनाया जा रहा है। इस तरह बंटी हुई संरचना न तो जॉगिंग के अनुकूल है और न ही लोगों के लिए एक समग्र मनोरंजन स्थल का अनुभव दे पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में न तो पर्याप्त लंबाई का जॉगिंग ट्रैक है, न ही हरियाली और बैठने की समुचित व्यवस्था। ऐसे में इसे 'जॉगर्स पार्क' कहना ही उचित नहीं लगता। वहीं, निर्माण कार्य में शुरुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.