कोडरमा, अप्रैल 2 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में इस वर्ष डेढ़ लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध जिले में 1 लाख 25 हजार 571 क्विंटल धान किसानों से खरीदा गया। 31 मार्च तक जिले के 34 पैक्सों के माध्यम से धान की खरीद की गई। जिले में कुल 11 हजार 177 किसान पैक्सों में निबंधित थे, जिनमें से 2,818 किसानों ने ही अपने धान की बिक्री की। निर्धारित समय सीमा के अनुसार 31 मार्च तक ही धान की अंतिम खरीद पूरी कर ली गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि 82 प्रतिशत भुगतान पहले ही कर दिया गया है, जबकि शेष राशि भी प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही किसानों के खातों में भेज दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.