कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'नारी शक्ति वंदन अभियान' के तहत कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में 14 अप्रैल को महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर जिले की विभिन्न महिला संगठनों की एक तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में महिला प्रतिनिधियों ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।महिला समूहों ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अभियान' महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सम्मेलन में जिले की बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.