कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत होली फैमिली हॉस्पिटल के समीप सोमवार को एक अधेड़ महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की हत्या गर्दन रेतकर करने की बात पुलिस की ओर से कही जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार, जेजे कॉलेज के कुछ कर्मी सोमवार की शाम करीब तीन बजे होली फैमिली हॉस्पिटल के पास स्थित एक चाय दुकान पर चाय पीने गए थे। इसी दौरान उन्हें आसपास से तेज बदबू महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने आसपास खोजबीन की तो चाय दुकान से सटे बाउंड्री वॉल के अंदर एक महिला का बिना सिर का शव पड़ा हुआ मिला।शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों को दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। वहीं घटना की जानकारी कोडरमा थाना पुलिस को द...