कोडरमा, जुलाई 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड जूडो एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय परिसर में हुई। बैठक की मेजबानी झारखंड जूडो एसोसिएशन ने की, जबकि आयोजन कोडरमा जिला जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। बैठक में राज्य के सभी 25 जिलों के सचिवों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन तेज बैठक की उपलब्धियाँ कोडरमा जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव प्रिंस कुमार मिश्रा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी मिलना कोडरमा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी जिला इकाइयों से जमीनी स्तर पर जूडो को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सब-जूनियर राज्य जूडो चैंपियनशिप का आयोजन कोडरमा जिला जूडो एसोस...